अशोक नगर: अशोकनगर डबल डेथ मिस्ट्री में बड़ा खुलासा! SIT जांच में ऋतिक सोनी पर हत्या का केस दर्ज
अशोकनगर के चर्चित युवक-युवती मृत्यु मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। थाना देहात क्षेत्र के इमला रोड पर कार में मृत मिले मुस्कान जैन और ऋतिक सोनी मामले में पुलिस ने मृतक ऋतिक सोनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 24 जून को कार से दोनों के शव बरामद हुए थे। मौके से पिस्टल, कुल्हाड़ी, सल्फास, सुसाइड नोट और मोबाइल फोन समेत कई अहम साक्ष्य मिले थे।