सिंगरौली: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अध्यक्षता में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम दिवस के अवसर पर रतलाम में रीजनल इण्डस्ट्रीज स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट कान्क्लेव का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सांसद सीधी सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्र के गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुआ।