गुरुग्राम: यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने का आह्वान किया
श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के नेतृत्व में पदयात्रा दूधेश्वरनाथ मठ पहुंची। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों पर धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदुओं के भविष्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया और इजरायल मॉडल पर कड़े सुरक्षा कदम उठाने की बात कही। साथ ही हिंदू समाज को अधिक संतान पैदा करने के लिए जागरूक करने का आह्वान भी किया गया।