गौतम बुद्ध नगर: शाहबेरी गांव से पुलिस ने घर में घुसकर अवैध हथियारों से जानलेवा हमला करने वाले 5 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर अवैध हथियारों से जानलेवा हमला करने वाले पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैम पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे, दो अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त दो वाहन भी बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।