गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर 24 थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया खुलासा, बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर कर रहे थे धोखाधड़ी
17 दिसंबर मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 24 थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस विषय पर डीसीपी हेड क्वार्टर यमुना प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर पकड़े गए आरोपी ठगी कर रहे थे।