गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर-37 बस स्टैंड से पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट वायरल करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर 39 थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट वायरल करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से शेख अताउल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त द्वारा 1 जननेता के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट वायरल की गई थी अभियुक्त को जेल भेजा गया है।