गौतम बुद्ध नगर: रूपबास गांव के समीप पुलिस ने मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले 5 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक नेटवर्किंग उपकरण व तीन बैटरी बरामद कर ली हैं। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से आकाश, राकेश, यश, दीपक व लव के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।