जमुई: अलीगंज बाजार में पड़ोसियों ने ईंट से मारकर बच्ची को किया घायल, उसे सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 6, 2026 जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार में पानी भरने के दौरान पानी का छींटा पड़ने की वजह से पड़ोसियों ने ईंट से मारकर मुकेश यादव की पुत्री निशा कुमारी को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद परिजन द्वारा घायल निशा कुमारी को इलाज के लिए मंगलवार की रात 8:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।