चायल: फकीराबाद गांव में ट्यूबवेल के कमरे में छिपाकर रखा गया पांच क्विंटल अवैध पटाखा, आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी। सरायअकिल पुलिस ने फकीराबाद गांव में छापेमारी कर ट्यूबवेल के कमरे से करीब पांच क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से कैसर अली पुत्र स्व. असगर अली निवासी बुधपुरी को गिरफ्तार किया। बरामद पटाखे 53 प्लास्टिक की बोरियों में रखे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।