जमुई: अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा में योग शिविर का आयोजन, मंत्री, DM और SP ने भी किया योग, शांति का दिया गया संदेश
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026 कभी नक्सली गतिविधियों और नक्सली प्रशिक्षण शिविरों के लिए चर्चित रहा गुरमाहा गांव अब जिला प्रशासन के प्रयास से शांति के साथ खुशियां छाई हुई है। यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दिन के 11:00 बजे तक योग शिविर का आयोजन कर यह संदेश दिया कि अब यह इलाका हिंसा और भय नहीं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता की राह पर आगे बढ़ रहा है।