डुमरिया: डुमरिया में पानी की तलाश में गांव पहुंचे हिरण की कुत्तों के हमले से मौत
Dumaria, Gaya | Jun 12, 2026 डुमरिया-मैगरा थाना क्षेत्र के हरनी गांव में पानी की तलाश में जंगल से भटककर पहुंचे एक हिरण की आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। भीषण गर्मी और जंगलों में जलस्रोत सूख जाने के कारण हिरण आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया था। गांव में प्रवेश करते ही कई आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।