अलीपुर: रोहिणी विधानसभा से BJP उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने क्षेत्र के पार्क में चुनाव प्रचार किया
रोहिणी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार सुबह क्षेत्र के पार्क में जाकर चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उनके साथ स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. पार्क में विजेंद्र गुप्ता ने टहलने और जॉगिंग करने आए लोगों से मुलाकात की और उनसे भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की.