भीलवाड़ा: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा देशव्यापी 'सेवा सप्ताह' के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
भीलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा देशव्यापी 'सेवा सप्ताह' के अंतर्गत रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का भीलवाड़ा महानगर मे आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे रोपे गए।