जयसिंहनगर: भमरहा में युवक के साथ मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भमरहा में युवक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी लवकेश गोंड पुत्र सम्भू गोंड उम्र 29 वर्ष निवासी भमरहा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ आपसी रंजिश ने शिवम सिंह गोंड और एक अन्य व्यक्ति ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।