विदिशा नगर: सांची रोड पर एक घंटे तक थमा शहर का ट्रैफिक, एक्सीलेंस स्कूल के बाहर लगा भीषण जाम; सैकड़ों वाहन फंसे
गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सांची रोड स्थित एक्सीलेंस स्कूल के बाहर अचानक भीषण जाम लग गया। करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते सैकड़ों वाहन सड़क पर फंसे रहे और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्कूल के बाहर यातायात का दबाव बढ़ने से स्थिति बिगड़ती गई।