कटंगी: चौपहिया वाहन की टक्कर से व्यक्ति हुआ घायल पुलिस ने किया मामला दर्ज, ग्राम कटेधरा मेन रोड के समीप की घटना।
कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम कटेधारा मेन रोड के समीप एक चौपाइयां वहान ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया, जहां घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्रार्थी मोहमद आबिद पिता विलायत शेख उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नं 10 रामनगर कटंगी की शिकायत पर चौपहिया वाहन क्रमांक MH 40 AC 2158 के चालक पर 184 मोटरविकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया।