कटंगी: टटेकसा में "आओ मिलकर बदले अपना गांव" मुहिम की हुई शुरुआत, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए तहसील क्षेत्र के ग्राम टटेकसा में गुरुदेव सेवा मंडल और भाजपा युवा मोर्चा नेता जितेन्द्र गौतम ने अनूठी पहल की शुरूआत की है। जिसके चलते रविवार को ‘आओ मिलकर बदले अपना गांव’ की शुरुआत करते हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय स्कूल टटेकसा में गांव के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में करवाया गया।