कटंगी: विधायक ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटंगी पहुंचकर परेशान किसानों की समस्या सुनी
समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद भुगतान के लिए अब भी किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इस बात की जानकारी मिलने पर विधायक गौरव सिंह पारधी सोमवार की शाम जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के दफ्तर पहुंचे और परेशान किसानों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने बैंक कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।