कटंगी: जनपद पंचायत कटंगी में विधायक की मौजूदगी में हुई सामान्य सभा की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
जनपद पंचायत कटंगी के सभा हाल में सोमवार 05 फरवरी को विधायक गौरव सिंह पारधी, जनपद अध्यक्ष कविता अरविंद देशमुख की प्रमुख उपस्थिती में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी विभागों की विभागीय समीक्षा की गई। बैठक में सभी जनपद पंचायत सदस्य और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।