कानपुर: नगर निगम के कर्मचारियों के काम न करने पर महापौर प्रमिला पांडे हुई नाराज बोला क्या कूड़ा घर समझ रखा है
मेयर प्रमिला पांडेय ने मंगलवार को सावन और मुहर्रम को लेकर नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक की। उर्सला अस्पताल में गंदगी की खबर देखकर महापौर ने कहा कि जिस भी कंपनी के पास काम हो उसे तुरंत हटा दें। नगर आयुक्त से कहा कि कंपनी को तत्काल सस्पेंड कर दीजिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह नगर निगम है कोई कूड़ा घर नहीं है।