कानपुर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से एक मां एक पेड़ का हुआ आयोजन, पौधे लगाकर बताई महत्वता, सांसद रमेश अवस्थी ने किया शुभारंभ
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की कानपुर शाखा की ओर से मंगलवार को 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के तहत विष्णुपुरी ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। इसके साथ डॉक्टरों ने आम जनमानस से भी पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी डॉक्टरों ने पौधों को सुरक्षित रखने की शपथ भी ली। सांसद रमेश अवस्थी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।