कानपुर: पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक ट्रक के नीचे आ गई और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने जानकारी दी घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।