रायबरेली: जवाहर विहार कालोनी में 2 दर्जन से अधिक हुडदंगियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए उत्पात मचाया, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,जवाहर विहार कॉलोनी में,दो दर्जन से अधिक दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।गुरुवार को क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया की,वीडियो की पहचान कर,मारपीट करने वालों की पहचान कराई जा रही है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस,आधार पर कार्रवाई की जाएगी।वायरल वीडियो पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।