उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस के अनुसार, फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिका समेत कई देशों के लोगों को निशाना बनाया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान 92 लड़के और 27 लड़कियों सहित कुल 119 लोगों को हिरासत में लिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गिरोह पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
.
.
.
.
#Lucknow #CyberCrime #FakeCallCenter #Scam #UPPolice
Fatehabad, Agra | Jul 2, 2026