उत्तर प्रदेश के मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में मिठाई को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि 200 ग्राम मिठाई कम मिलने की शिकायत पर ग्राहक और दुकान संचालकों के बीच बहस हुई, जिसके बाद मारपीट हो गई।
बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। उनके सिर, मुंह और हाथ में चोटें आई हैं तथा कई टांके लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
.
.
.
.
#Meerut #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #Ganganagar