गोला गोकरणनाथ: गोला नगर के मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी में स्कार्पियो से गोवंश को कुचलने का आरोप, CCTV फुटेज सामने आने का दावा
गोला नगर के मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी में स्कार्पियो से गोवंश को कुचलने का आरोप, CCTV फुटेज सामने आने का दावा।गोला नगर के भारत भूषण कॉलोनी में आज गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे स्कार्पियो की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले में कॉलोनी निवासी गोविंद लाल मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।