सत्तर कटैया: बिहरा थाना पुलिस ने बिजलपुर पंचायत में छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
बिजलपुर पंचायत में बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये मारपीट मामले के फरार दो वारंटी को गिरफ्तार किया। बिहरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया। बिहरा थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पुलिस को तलाश थी जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।