परैया: परैया में वट सावित्री पूजा कर रही महिलाओं पर भौरों का हमला, मची अफरा-तफरी
Paraiya, Gaya | May 16, 2026 परैया प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्तरी बाजार के पौराणिक शिवालय के निकट वटवृक्ष के नीचे वट सावित्री पूजा के लिए इकट्ठा व्रती महिलाओं पर शनिवार दोपहर हजारों की संख्या में भौरों ने आक्रमण कर दिया। भौरों के डंक से दर्जनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिलाओं का स्थानीय निजी क्लीनिक में उपचार करवाया गया। बीते वर्ष भी इस तरह की घटना उक्त स्थल पर घटी थी।