शाजापुर: प्रकरणों में सजा दर बढ़ाने पर ज़ोर, कलेक्टर सुश्री बाफना ने लोक अभियोजन अधिकारियों से कहा
जिले के विभिन्न न्यायालयों में पॉक्सो, महिला से संबंधित, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, भ्रष्टाचार सहित अन्य भारतीय दण्ड विधान से संबंधित अपराधों एवं शासकीय प्रकरणों में आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए प्रकरणों का समुचित प्रस्तुतिकरण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज गुरुवार को जिले में पदस्थ लोक अभियोजन, अपर लोक अभियोजन एवं विशेष लोक