मैनपुरी: मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को लेकर खाद्य विभाग की टीम ने शहर में कई दुकानों के नमूने लिए
होली के त्यौहार की दृष्टिगत मिलावटी खाद पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें खाद विभाग की टीम ने करहल रोड स्थित कन्हैया स्वीट से बर्फी का नमूना लिया। उदयवीर स्वीट से बर्फी का नमूना संग्रहित किया। बृजेश कुमार की रंगीन कचरी का नमूना लेकर कचरी को सीज किया गया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।