मैनपुरी: भोगांव थाना क्षेत्र की भैंसरौली एजेंसी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर सहित ट्रैक्टर चालक की हुई मौत
भोगांव थाना क्षेत्र की भैंसरौली एजेंसी के पास पिकअप ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक दुर्वेश, निवासी नगला जालिम की मौत हो गई। उसके बाद पिकअप ने आगे जा रहे बाइक सवार किशोर को भी टक्कर मार दी जिससे उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।