गभाना: गभाना क्षेत्र में एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गभाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को करीब 7 बजे एसपी सिटी आदित्य बंसल ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लाखा बाजार समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।