बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए जागरूकता जरूरी- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएवी गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर में छात्राओं से किया सीधा संवाद
स्वस्थ जीवनशैली, कैंसर से बचाव और एचपीवी टीकाकरण के प्रति किया जागरूक- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
यमुनानगर, 13 अक्टूबर- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि बेटियों का स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता स्वस्थ समाज की बुनियाद है। समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श से कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया है। हमें मिलकर अपने आस-पास की बेटियों की स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित करना है।
मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएवी गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को कैंसर से बचाव, शुरुआती लक्षणों के प्रति सतर्कता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय बिताने के बजाय शारीरिक गतिविधियों, योग और पढ़ाई के लिए समय निर्धारित करना चाहिए। तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान से दूर रहने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी इनसे बचने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अपनी मां और परिवार की अन्य महिलाओं से खुलकर बातचीत करें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शुरू किए गए नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने पात्र बालिकाओं से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता महत्वपूर्ण हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने छात्राओं से स्वस्थ आदतों को अपनी दिनचर्या में अपनाने और परिवार व आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
दामला स्थित सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारम्भ करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आयुष पद्धति का महत्वपूर्ण उद्देश्य योग, नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और व्यायाम के माध्यम से बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल जांच और दवाइयों तक सीमित रखने के बजाय स्वस्थ जीवनशैली के बारे में भी जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि शिविर में ओपीडी और नि:शुल्क दवाइयों के साथ विद्यार्थियों को योग, सैर, व्यायाम और मौसम के अनुसार खानपान की जानकारी भी दी जाए, ताकि वे बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग बन सकें।
कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर सुमन बहमनी, जिला प्रभारी चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, भाजपा प्रदेश सचिव मदन चौहान, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, चेयरमैन ईश्वर सिंह प्लाका, जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका, पूर्व विधायक बलवंत सिंह साढौरा, प्रदेश आई टी प्रमुख आदित्य चावला, संजीव सहगल, डॉ. रजनीश, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, चेयरमैन रुपींदर मल्ही, मंडल अध्यक्ष अमन सग्गर, पार्षद विभोर पहुजा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, वाइस चेयरमैन ओमपाल, नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा आदि उपस्थित रहें #follower #highlight #followerseveryone