औरंगाबाद में गणेश उत्सव को लेकर तैयारी पूरी, 14 से 24 सितंबर तक भव्य रूप से आयोजित होगा महाआरती, 25 सितंबर को शहर में निकाली जाएगी भव्य, शोभायात्रा।
औरंगाबाद शहर के धर्मशाला चौक स्थित गणपति मंदिर में 14 से 25 सितंबर तक आयोजित गणपति उत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। भव्य रूप से साज सजावट से लेकर गणेश मंदिर के चारो तरफ आकर्षक लाईटों से भव्य सजावट की जा रही है। तैयारी को लेकर शनिवार को गणपति मंदिर के सामने गणेश सेवा समिति कार्यालय में समिति के संरक्षक रंजीत कुमार सिंह द्वारा मीडिया प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
जिसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मंटु सिंह, सचिव अरविंद सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, मंदिर प्रशासक बृन्द कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी कपिल कुमार समेत अन्य समिति के सदस्य मौजूद रहें।
इस दौरान संरक्षक रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि 11 दिनों तक चलने वाला गणपति उत्सव को लेकर मंदिर समिति द्वारा तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। संध्या सात बजे से होने वाले महाआरती को लेकर भव्य तैयारी की गई है। महाआरती के पहले दिन जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक यजमान के रूप में शामिल होते हैं। वहीं पूरे 11 दिनों तक चलने वाली इस उत्सव में प्रत्येक दिन गणपति दरबार में गणेश भगवान की पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की उत्साह और भीड़ उमड़ी रहती है। इसको लेकर भी कई स्तर पर तैयारियां की गई है। वहीं स्थानीय नगर थाना की पुलिस एवं जिला प्रशासन का इस उत्सव में भरपूर सहयोग रहता है। संरक्षक ने बताया कि गणेश उत्सव में दर्जनों लोग सामाजिक तौर पर सहयोग करते हैं। वहीं गणेश सेवा समिति से जुड़े लोगों को समिति द्वारा नेम व फोटो रहित पहचान पत्र जारी किया गया है। जिससे बाहरी असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रहेगी। जो समिति से जुड़े लोग होंगे वहीं श्रद्धालुओं के बीच एवं अन्य प्रकार की सेवा एवं सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि महाआरती के बाद प्रत्येक दिन रात्रि में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। वहीं 23 एवं 24 सितंबर को बाहरी कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का भी भव्य आयोजन है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कई पदाधिकारीगण भी शामिल होंगे। वहीं महाआरती में प्रत्येक दिन पदाधिकारियों के अलावे समाजिक सरोकार से जुड़े लोग, नेता, प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। इस मौके पर समिति के कई सदस्य भी मौजूद रहें।
*शहर में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा*
11 दिवसीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन 25 सितंबर को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हाथी, घोड़े, गाजे, बाजे के साथ गणपति भगवान की प्रतिमा के साथ-साथ कई प्रकार की झांकियां भी शामिल रहेंगे। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते हैं और पूरी तरह से गणेश उत्सव का जिले में एक अलग पहचान देते हैं। शोभायात्रा धर्मशाला चैक स्थित गणपति मंदिर से निकलकर पुरानी जीटी रोड के रास्ते रमेश चौक तक से पुनः वापस बाजार होते हुए अदरी नदी तक पहुंचती है।
Rafiganj, Aurangabad | Sep 12, 2026