नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न संकट की इस कठिन घड़ी में भारत अपने मित्र और पड़ोसी देश नेपाल के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। इस आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति भारत सरकार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। संकट के इस समय में नेपाल की तत्काल सहायता के लिए भारत सरकार द्वारा 10 टन ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (HADR) सामग्री के साथ आवश्यक दवाइयां भेजी गई हैं। यह राहत सामग्री प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने और आपदा के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। ऐसे कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना इन संबंधों की मजबूत भावना को दर्शाता है। भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी और मित्र देशों की सहायता को प्राथमिकता दी है। नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भारत इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है और जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
#champaran24news