सिसई: ऑलमुंडा में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Sisai, Gumla | Apr 10, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के ऑलमुंडा गांव निवासी मंगलेश्वर उरांव की पत्नी 38 वर्षीय फागण कुमारी ने घर में फांसी लगाकर बुधवार को आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। पति मंगलेश्वर काम से बाहर गया था। घर लौटने पर मंगलेश्वर ने पत्नी को प्लास्टिक की रस्सी से घर की छत से लटका देखा।