सिसई: ईद सरहुल और रामनवमी को लेकर सिसई थाना परिसर में हुई है शांति समिति के बैठक
Sisai, Gumla | Apr 9, 2024 ईद व सरहुल त्यौहार के साथ साथ 11 अप्रैल को बड़ा साप्ताहिक बाजार होने के कारण ईद व सरहुल त्यौहार को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना प्रांगण में बीडीओ रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई.बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने तथा आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा।