सिसई: रामनवमी पूजा समिति मुर्गू के द्वारा रामनवमी मैदान में अखाड़ा पूजन और शस्त्र पूजन का हुआ आयोजन
Sisai, Gumla | Apr 9, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रामनवमी पूजा को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है इसी क्रम में मंगलवार को रामनवमी पूजा समिति मुर्गू के द्वारा रामनवमी मैदान में अखाड़ा पूजन और शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरी विधि विधान के साथ पूजा पाठ की गई। साथ ही साथ आज मंगलवारी जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।