सिसई: प्रखंड क्षेत्र में सजा ईद का बाजार, उमड़ रही लोगों की भीड़
Sisai, Gumla | Apr 10, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न चौक चौराहों और दुकानों में बुधवार को सेवइयां बर्तन, इत्र, टोपिया, कपड़े जूते चप्पल फल फूल ड्राई फ्रूट्स इत्यादि के दुकानों का बाजार सब चुका था। ईद की खरीदारी के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा था।स्थानीय लोगों ने बताया कि ईद के साथ सरहूल और रामनवमी जैसे त्योहार साथ हो जाने से ईद की रौनक और बढ़ गई है।