जालौन: कदौरा के बड़ागांव में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, 50 हजार नकदी समेत गेहूं-चना और गृहस्थी का सामान राख
जालौन। कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद, कपड़े, गृहस्थी का सामान, तीन कुंतल गेहूं और 50 किलो चना जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार मकान में अचानक आग लगने से लपटें तेजी से फैलने लगीं। यह देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा नकदी और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में हुए नुकसान का आधिकारिक आकलन भी सामने नहीं आया है।
#Jalaun #Kadoura #Badagaon #FireIncident #HouseFire #UttarPradesh #LocalNews #HamirpurTimes #HamirpurTimesNews
Hamirpur, Hamirpur | Nov 12, 2026