सिमडेगा: सिमडेगा डेली मार्केट क्षेत्र का डीसी ने पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
सिमडेगा डेली मार्केट क्षेत्र में शनिवार को 1 बजे डीसी कंचन सिंह के द्वारा अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि दुकानदारों के द्वारा सरकारी भूमि पर गलत तरीके से दुकान लगाया है जिसकी वजह से आवागमन में काफी दिक्कत हो रही। इस पर उन्होंने नगर परिषद सिमडेगा को निर्देश दिया कि जल्द अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए।