Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
No video available

#CongressForBihar मौजूदा केंद्र सरकार कर रही है मजदूर और गरीब वर्ग के लोगो का शोषण।

18.7k views | Buxar, Buxar | Aug 21, 2020

MORE NEWS

भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे युवा, कैंडल मार्च में गूंजा इंसाफ का स्वर

कमलदह पोखरा से वीर कुंवर सिंह चौक तक निकाला गया शांतिपूर्ण मार्च

सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में न्याय की मांग, संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बेलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत के मामले में न्याय की मांग अब सड़कों पर भी दिखाई देने लगी है. रविवार की शाम संकल्प सेवा के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृतक के परिजनों के लिए न्याय की मांग की. हाथों में मोमबत्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से मार्च करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई.

कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया. मार्च कमलदह पोखरा से शुरू होकर वीर कुंवर सिंह चौक तक पहुंचा. इस दौरान प्रतिभागियों ने न्याय के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि जब तक भरत भूषण तिवारी के मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से सच्चाई सामने लाने की मांग की.

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी नागरिक को न्याय दिलाना लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले में सवाल उठ रहे हैं तो उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे.

मार्च के समापन पर अंकित पांडेय ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि न्याय और सत्य की स्थापना के लिए है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा.

कैंडल मार्च में ऋषु, आनंद, सिद्धार्थ, आदित्य, अंकित पांडेय, रोहित तिवारी, मोहित तिवारी, सनी सिंह, सूर्य, नितेश सहित संस्था के सभी सदस्य, विभिन्न दलों के नेता एवं पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पूरे मार्च के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा और लोगों ने एकजुट होकर न्याय की मांग को बुलंद किया.

भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे युवा, कैंडल मार्च में गूंजा इंसाफ का स्वर कमलदह पोखरा से वीर कुंवर सिंह चौक तक निकाला गया शांतिपूर्ण मार्च सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में न्याय की मांग, संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बेलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत के मामले में न्याय की मांग अब सड़कों पर भी दिखाई देने लगी है. रविवार की शाम संकल्प सेवा के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृतक के परिजनों के लिए न्याय की मांग की. हाथों में मोमबत्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से मार्च करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई. कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया. मार्च कमलदह पोखरा से शुरू होकर वीर कुंवर सिंह चौक तक पहुंचा. इस दौरान प्रतिभागियों ने न्याय के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि जब तक भरत भूषण तिवारी के मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से सच्चाई सामने लाने की मांग की. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी नागरिक को न्याय दिलाना लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले में सवाल उठ रहे हैं तो उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे. मार्च के समापन पर अंकित पांडेय ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि न्याय और सत्य की स्थापना के लिए है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा. कैंडल मार्च में ऋषु, आनंद, सिद्धार्थ, आदित्य, अंकित पांडेय, रोहित तिवारी, मोहित तिवारी, सनी सिंह, सूर्य, नितेश सहित संस्था के सभी सदस्य, विभिन्न दलों के नेता एवं पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पूरे मार्च के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा और लोगों ने एकजुट होकर न्याय की मांग को बुलंद किया.

Buxar, Buxar | Jun 22, 2026

भरत तिवारी प्रकरण पर कांग्रेस का बड़ा हस्तक्षेप, बिलौटी पहुंच न्यायिक जांच और एक करोड़ मुआवजे की उठाई मांग

राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

आश्रित को सरकारी नौकरी, सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग. न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर/भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु का मामला लगातार राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बना हुआ है. शनिवार को कांग्रेस पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल ने मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच, एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई.

प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद एवं बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे. नेताओं ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और उनकी पीड़ा साझा करते हुए हर स्तर पर संघर्ष करने का आश्वासन दिया.

न्यायिक जांच की मांग पर जोर

डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच पटना उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश अथवा स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून का शासन सर्वोपरि है और किसी भी नागरिक को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता. यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

मानवाधिकार और न्याय व्यवस्था से जुड़ा मामला

पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा कि भरत तिवारी की मृत्यु केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि यह न्याय व्यवस्था और मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और स्थानीय लोगों के बयानों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा निष्पक्ष जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लानी चाहिए.

सरकार से तत्काल राहत देने की अपील

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि परिवार इस समय आर्थिक, सामाजिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है. ऐसे में राज्य सरकार को मानवीय आधार पर तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए. कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, सुरक्षा तथा न्यायिक सहायता उपलब्ध कराई जाए.

न्याय मिलने तक संघर्ष का ऐलान

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मामले को मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के समक्ष भी उठाया जाएगा. पार्टी ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. नेताओं ने कहा कि न्याय मिलने तक कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी.

प्रतिनिधिमंडल में भोला ओझा, अशोक राम, डॉ. शशि भूषण पांडेय, संतोष पांडेय सहित दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. अंत में सभी नेताओं ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

भरत तिवारी प्रकरण पर कांग्रेस का बड़ा हस्तक्षेप, बिलौटी पहुंच न्यायिक जांच और एक करोड़ मुआवजे की उठाई मांग राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा आश्रित को सरकारी नौकरी, सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग. न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर/भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु का मामला लगातार राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बना हुआ है. शनिवार को कांग्रेस पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल ने मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच, एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई. प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद एवं बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे. नेताओं ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और उनकी पीड़ा साझा करते हुए हर स्तर पर संघर्ष करने का आश्वासन दिया. न्यायिक जांच की मांग पर जोर डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच पटना उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश अथवा स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून का शासन सर्वोपरि है और किसी भी नागरिक को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता. यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. मानवाधिकार और न्याय व्यवस्था से जुड़ा मामला पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा कि भरत तिवारी की मृत्यु केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि यह न्याय व्यवस्था और मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और स्थानीय लोगों के बयानों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा निष्पक्ष जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लानी चाहिए. सरकार से तत्काल राहत देने की अपील पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि परिवार इस समय आर्थिक, सामाजिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है. ऐसे में राज्य सरकार को मानवीय आधार पर तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए. कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, सुरक्षा तथा न्यायिक सहायता उपलब्ध कराई जाए. न्याय मिलने तक संघर्ष का ऐलान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मामले को मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के समक्ष भी उठाया जाएगा. पार्टी ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. नेताओं ने कहा कि न्याय मिलने तक कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी. प्रतिनिधिमंडल में भोला ओझा, अशोक राम, डॉ. शशि भूषण पांडेय, संतोष पांडेय सहित दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. अंत में सभी नेताओं ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Buxar, Buxar | Jun 22, 2026

योग दिवस पर एसटीपीएल चौसा में हुआ विशेष आयोजन, कर्मचारियों ने सीखी स्वस्थ जीवनशैली की सीख

मुख्य वित्त अधिकारी नवीन कुमार झा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

योग प्रशिक्षक अजय कुमार के निर्देशन में कराया गया अभ्यास

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसटीपीएल, चौसा के कार्यालय परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन एसटीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलक कुमार मुखोपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ एसटीपीएल के मुख्य वित्त अधिकारी नवीन कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद योग प्रशिक्षक अजय कुमार के निर्देशन में योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया गया.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था. प्रशिक्षण सत्र के दौरान योग के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी गई.
इस अवसर पर एसटीपीएल प्रबंधन ने कहा कि योग हमारी भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा है. यह जीवन में संतुलन, अनुशासन और मानसिक शांति स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है.
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया. धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

योग दिवस पर एसटीपीएल चौसा में हुआ विशेष आयोजन, कर्मचारियों ने सीखी स्वस्थ जीवनशैली की सीख मुख्य वित्त अधिकारी नवीन कुमार झा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षक अजय कुमार के निर्देशन में कराया गया अभ्यास बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसटीपीएल, चौसा के कार्यालय परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन एसटीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलक कुमार मुखोपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ एसटीपीएल के मुख्य वित्त अधिकारी नवीन कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद योग प्रशिक्षक अजय कुमार के निर्देशन में योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था. प्रशिक्षण सत्र के दौरान योग के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी गई. इस अवसर पर एसटीपीएल प्रबंधन ने कहा कि योग हमारी भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा है. यह जीवन में संतुलन, अनुशासन और मानसिक शांति स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया. धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

Buxar, Buxar | Jun 21, 2026

BREAKING NEWS | भरत तिवारी एनकाउंटर पर उबाल!
🕯️ न्याय की मांग को लेकर बक्सर की सड़कों पर उतरे लोग, निकला विशाल कैंडल मार्च
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। बक्सर में जन सुराज कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई प्रमुख नेताओं ने कैंडल मार्च निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक पांडेय ने भी मामले की पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कई सवाल खड़े किए।
क्या भरत तिवारी एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच? क्या सामने आएगी पूरी सच्चाई? आपकी क्या राय है, कमेंट में जरूर बताएं।
#BuxarTopNews #BharatTiwari #BharatTiwariEncounter #CandleMarch #JusticeForBharatTiwari BuxarNews BhojpurNews BiharNews JanSuraaj BreakingNews ViralNews TrendingNow Shahpur Bilauti JusticeDemand NewsUpdate HindiNews BiharPolitics ViralPost

BREAKING NEWS | भरत तिवारी एनकाउंटर पर उबाल! 🕯️ न्याय की मांग को लेकर बक्सर की सड़कों पर उतरे लोग, निकला विशाल कैंडल मार्च भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। बक्सर में जन सुराज कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई प्रमुख नेताओं ने कैंडल मार्च निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक पांडेय ने भी मामले की पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कई सवाल खड़े किए। क्या भरत तिवारी एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच? क्या सामने आएगी पूरी सच्चाई? आपकी क्या राय है, कमेंट में जरूर बताएं। #BuxarTopNews #BharatTiwari #BharatTiwariEncounter #CandleMarch #JusticeForBharatTiwari BuxarNews BhojpurNews BiharNews JanSuraaj BreakingNews ViralNews TrendingNow Shahpur Bilauti JusticeDemand NewsUpdate HindiNews BiharPolitics ViralPost