कोल: अलीगढ़ में दिवाली से पहले पुलिस ने अवैध आतिशबाजी भंडारण पर की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख से अधिक का माल किया ज़ब्त
Koil, Aligarh | Oct 3, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके की होली चौक का बताया जा रहा है।जहां दिवाली से पहले अवैध आतिशबाजी भंडारण पर पुलिस के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस के द्वारा इस कार्रवाई में 35 लाख से अधिक का अवैध माल ज़ब्त किया गया है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान करीब 25 क्विंटल अवैध आतिशबाजी को ज़ब्त किया है।