देहरादून: उत्तराखण्ड लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए देहरादून पुलिस सतर्क, 96 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उत्तराखण्ड राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को जनपद देहरादून के 96 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात बल को ब्रीफ किया.