कस्बा: कसबा में महिला और उसके प्रेमी की पिटाई के मामले में मुखिया पति गिरफ्तार, दो जनप्रतिनिधि फरार
Kasba, Purnia | Apr 12, 2026 कसबा प्रखंड अंतर्गत गुढ़ी पंचायत में महिला और उसके प्रेमी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में मुखिया पति गुलाम सरवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि वार्ड सदस्य और उप सरपंच अब भी फरार बताए जा रहे हैं।