पोलायकलां: अवंतिपुर बड़ोदिया बाबा गरीबनाथ धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, रंगपंचमी पर चढ़ाया पान-सुपारी
पोलायकला के अवंतिपुर बड़ोदिया स्थित बाबा गरीबनाथ धाम समाधि स्थल पर रंगपंचमी के अवसर पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। नेवज नदी के तट पर स्थित इस धाम में शनिवार को दोपहर 12 बजे भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में पान, सुपारी और नारियल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।