उतरौला: बलरामपुर में 191 जोड़ों ने किया सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री योजना के तहत हुआ आयोजन
बलरामपुर के माया होटल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 168 हिंदू और 23 मुस्लिम जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न हुआ। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। योजना के तहत हर जोड़े को एक लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।