लखीमपुर: डीसी रोड स्थित जिला महिला थाने में पारिवारिक कलह के कारण टूटने के कगार पर पहुंचे 21 परिवारों में कराया गया समझौता
जिला महिला थाने पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, घर में रहने को लेकर विवाद की शिकायतों से सम्बंधित थे। परिवारो को अलग होने से बचाने के लिए दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता कराया गया है। रविवार को 21 मामलों में सुलह समझौता करवाया गया है। जिन मामलों में अधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने का समय दिया गया है।