लखीमपुर: जिले में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ की गई छापेमारी के दौरान 285 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त कर 14 लोगों को किया गया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस और आबकारी विभाग की टीम में लगातार छापेमारी कर रही हैं। विगत 24 घंटे में जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान 285 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली चार भट्टियों को भी नष्ट किया है।