उदवंत नगर: सलथर और मल्थर गांव के समीप उत्तरप्रदेश निवासी युवक सड़क हादसे में हुआ जख्मी
उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सल्थर और मल्थरा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से उत्तर प्रदेश निवासी युवक हुआ गंभीर रूप से जख्मी। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया है। जख्मी युवक के द्वारा बताया गया कि वह जगदीशपुर से आरा किसी काम के लिए आ रहा था इसी दौरान यह हादसा हुआ है।